'12वीं फेल' का ऐक्टर सड़क पर पत्नी के साथ बेच रहा मोमोज़, सामने आया वीडियो
एक फूड व्लॉगर ने वीडियो शेयर कर दिखाया है कि फिल्म '12वीं फेल' व 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आए ऐक्टर भूपेंद्र तनेजा देहरादून में सड़क के किनारे अपनी पत्नी संग स्ट्रीट फूड बेच रहे हैं। उन्होंने अपने स्टॉल का नाम '12वीं फेल' ही रखा है। बकौल व्लॉगर, ऐक्टर चुकंदर से बने खास तरह के 'रोज़ मोमोज़' बेचते हैं।
read more at इंडिया टीवी


