Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹13,000 के ब्रैंडेड जूतों का एक महीने में ही निकल गया सोल, कोर्ट के आदेश पर अब हर्जाना देगी कंपनी

short by खुशी / on Friday, 3 July, 2026
चंडीगढ़ उपभोक्ता फोरम ने ₹12,999 के जूते 1-महीने में ही खराब होने पर कंपनी को ग्राहक को जूते की खरीद की कीमत और ₹10,000 कानूनी खर्च का हर्जाना देने का आदेश दिया है। उपभोक्ता ने अगस्त-2020 में एलांटे मॉल स्थित एसिक्स स्टोर से 50% ऑफ में ₹12,999 का जूता ₹6,499 में खरीदा था जिसका 1-महीने में ही सोल निकल गया।