₹2,350/लीटर में दूध खरीदने का वादा कर कर्नाटक में गधा पालन के नाम पर लोगों से ठगे गए ₹10 करोड़
विजयनगर (कर्नाटक) में गधा पालन के नाम पर 318 किसानों से करीब ₹10 करोड़ ठगने के आरोप में पुलिस ने आंध्र प्रदेश से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हर किसान से ₹3 लाख लेकर उनको 3 दुधारू मादा गधे देने का और उनसे ₹2,350/लीटर में मादा गधों का दूध खरीदने का वादा किया था।
read more at News18 हिंदी


