'एनडीटीवी' के अनुसार, बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सदन के कई नेता/उपमहापौर/समिति अध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष ने मौजूदा आधिकारिक वाहनों की जगह ₹23-23 लाख की इनोवा क्रिस्टा खरीदने का प्रस्ताव रखा है। बकौल रिपोर्ट, कुछ महीने पहले ही नेताओं के लिए ₹20-20 लाख की 13 स्कॉर्पियो-एन खरीदी गई थीं और अब कई नेता इनमें 'झटके लगने व पीठ दर्द' की शिकायत कर रहे हैं।