₹24 सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर
देशभर में रविवार (1 जून) से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में ₹24 की कटौती की गई। नए रेट के मुताबिक, आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलिंडर ₹1723.50, मुंबई में ₹1674.50, कोलकाता में ₹1826, चेन्नई में ₹1881 और चंडीगढ़ में ₹1,743 में मिलेगा। यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में कटौती हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


