Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹24000 करोड़ का बोझ कम होने के बाद Vi के शेयर में आई 7% की तेज़ी

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Monday, 30 December, 2024
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में सोमवार को 7% तक की तेज़ी देखने को मिली। कर्ज़ में डूबी कंपनी ने शुक्रवार को बताया था कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने स्पेक्ट्रम नीलामी के ज़रिए हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए बैंक गारंटी जमा कराने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। कंपनी को ₹24,000 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करनी थी।