Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹3,383 करोड़ के मालिक पराग शाह ने महाराष्ट्र में 34,999 वोटों से जीता चुनाव

short by रघुवर झा / on Sunday, 24 November, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के सबसे अमीर उम्मीदवार पराग शाह ने घाटकोपर ईस्ट सीट से चुनाव जीत लिया है। बीजेपी उम्मीदवार पराग शाह ने एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार राखी जाधव को 34,999 वोटों से हराया है। पराग शाह ने चुनावी हलफनामे में ₹3,383 करोड़ की संपत्ति घोषित की है जिसमें ₹3,315.52 चल और ₹67.53 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है।