₹3,700 करोड़ की फंडिंग उठाने के एक दिन बाद AI स्टार्टअप Cohere ने की छंटनी की घोषणा: रिपोर्ट
फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, एआई स्टार्टअप कंपनी कोहियर ने नए फंडिंग राउंड में $500 मिलियन (करीब ₹3,775 करोड़) की पूंजी जुटाने के एक दिन बाद मंगलवार को छंटनी की घोषणा कर दी। बकौल रिपोर्ट, 400 कर्मचारियों वाली यह कंपनी करीब 20 (5%) कर्मचारियों को निकालेगी। हालांकि, कंपनी ने नई हायरिंग करने की भी घोषणा की है।
read more at ABP न्यूज़


