₹3.85 लाख खर्च कर राजस्थान के शख्स ने एक साल में की 4 शादियां, चारों दुल्हनें हुईं फरार
जोधपुर (राजस्थान) के एक शख्स ने पुलिस को बताया है कि उसने एक साल में 4 शादियां कीं और चारों पत्नियां भाग गईं। बकौल शख्स, एक बस से भागी, दूसरी रास्ते से गुम हुई, तीसरी साथ नहीं आई और चौथी मंडप से भाग गई। शख्स ने 4 पड़ोसियों पर शादी का झांसा देकर ₹3.85 लाख ठगने का आरोप लगाया है।
read more at News18 हिंदी


