ऐक्ट्रेस कुशा कपिला के शेपवियर ब्रैंड 'अंडरनीट' के को-फाउंडर विमर्श राज़दान ने बताया है कि उन्होंने एक साल तक दुनिया घूमने के लिए ₹3 करोड़ के सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने बताया, "अपनी ज़िंदगी के 13 साल...मैं घर सिर्फ सोने जाता था...प्रतिदिन 18-20 घंटे काम किया...वह मेरे लिए सामान्य था..एक दिन मैंने सब छोड़ दिया।"