₹39 लाख में बिका हैदराबाद का बालापुर गणेश लड्डू; 1994 में मात्र ₹450 से शुरू हुई थी परंपरा
हैदराबाद में मशहूर बालापुर गणेश लड्डू शुक्रवार को नीलामी के दौरान रिकॉर्ड ₹39 लाख में बिका। यह पिछले वर्ष की ₹35 लाख की बोली से ₹4 लाख ज्यादा है। नीलामी की शुरुआत ₹1,116 के आधार मूल्य से हुई थी जिसके लिए 8 लोगों ने नामांकन कराया। यह परंपरा 1994 में शुरु हुई थी तब यह लड्डू ₹450 में बिका था।
read more at हिन्दुस्तान


