Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹392 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचे HDFC बैंक के शेयर

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 3 December, 2024
एचडीएफसी बैंक के शेयर में मंगलवार को ब्लॉक डील हुई जिसके बाद इसके शेयर कारोबारी सत्र के दौरान 52 हफ्तों के उच्च स्तर ₹1,837.40 पर पहुंच गए। 'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के 21.7 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई है जिसकी कीमत ₹392 करोड़ है। कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण बढ़कर करीब ₹14 लाख करोड़ हो गया है।