Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹450 करोड़ की सौगात देने बक्सर पहुंचे CM नीतीश, उनके जाते ही फूलों के गमले लूटने दौड़े लोग

short by खुशी / on Saturday, 15 February 2025
बिहार के बक्सर में शनिवार को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹450 करोड़ की 41 योजनाओं का उद्घाटन और 32 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत में सर्किट हाउस के रास्ते में लगाए फूलों के गमलों को उनके जाते ही लोगों ने लूट लिया। सामने आए वीडियो में लोग गमले उठाकर भागते दिखे।