₹5 करोड़ की फंडिंग मिलते ही स्टार्टअप फाउंडर ने अपने लिए खरीदी नई कार, निवेशक ने जताई आपत्ति
आइस वीसी के फाउंडिंग पार्टनर मृणाल झावेरी ने बताया है कि उन्हें बतौर निवेशक शुरुआती चरण के स्टार्टअप-फाउंडर से 'बहुत असहज' बातचीत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि फाउंडर ने कंपनी को मिली ₹5 करोड़ की फंडिंग का इस्तेमाल अपने लिए नई कार खरीदने और अपार्टमेंट अपग्रेड करने में किया। बकौल झावेरी, निवेश का इस्तेमाल व्यक्तिगत विलासिता में करना गलत है।
read more at Hindustan Times


