Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹5 करोड़ कैश व 1.5 किलो सोना; रिश्वत लेते पकड़े गए पंजाब के DIG के ठिकानों से मिला खज़ाना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 16 October, 2025
₹5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों से ₹5 करोड़ नकद, 1.5 किलो सोना और 22 महंगी घड़ियां मिली हैं जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इसके अलावा, बीएमडब्ल्यू और ऑडी की चाबियां, 40 लीटर विदेशी शराब की बोतलें व संपत्तियों के दस्तावेज़ बरामद हुए हैं।