Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹500 का स्टांप पेपर बनवाकर अपना पद ठेकेदार को देने वालीं MP की महिला सरपंच हुईं बर्खास्त

short by खुशी / on Wednesday, 12 February 2025
नीमच (एमपी) में ₹500 के स्टांप पेपर पर समझौता कर अपने सरपंच पद का अधिकार एक ठेकेदार को सौंपने वालीं दाता पंचायत की सरपंच कैलाशीबाई कछावा को बर्खास्त किया गया है। ज़िला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव के अनुसार, जांच में पता चला कि कछावा ने सच में ऐसा अनुबंध किया था जिसके लिए स्टांप पेपर ऑनलाइन खरीदा गया था।