₹500 करोड़ की फार्मा कंपनी के फाउंडर ने टाटा की जयंती पर 87 कैंसर मरीज़ों को मुफ्त दीं दवाएं
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की 87वीं जयंती पर ₹500 करोड़ की फार्मा कंपनी 'जेनेरिक आधार' के फाउंडर-सीईओ अर्जुन देशपांडे ने कैंसर के 87 मरीज़ों को मुफ्त दवाएं बांटी हैं। कंपनी उनसे संपर्क करने वाले सभी कैंसर मरीज़ों को अगले एक साल तक लागत पर दवाएं देगी। उन्होंने कहा, "रतन टाटा सर का आखिरी सपना...कैंसर की दवाओं को सस्ता बनाना था।"
read more at Hindustan Times


