Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹55 का शेयर 37% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, आईपीओ को मिली थी 1077 गुना बोली

short by Tanya Jha / on Friday, 12 September, 2025
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी ऑस्टीयर सिस्टम्स के शेयरों की शुक्रवार को बीएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत ₹55 के भाव पर शेयर जारी हुए और एसएमई पर इसकी ₹75.55 पर एंट्री हुई जिससे निवेशकों को 37.36% का लिस्टिंग गेन मिला और फिलहाल निवेशक 42.72% मुनाफे में हैं। गौरतलब है, इस आईपीओ को 1077-गुना बोली मिली थी।