₹6,000 करोड़ के प्रोजेक्ट का खर्च हुआ ₹28,000 करोड़, संसदीय समिति ने NHPC पर उठाए सवाल
संसदीय समिति ने NHPC की 2,000 मेगावाट क्षमता वाली सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना में 345% की भारी लागत वृद्धि पर चिंता जताई है। असम-अरुणाचल सीमा पर स्थित प्रोजेक्ट का अनुमानित खर्च ₹6,285.33 करोड़ से बढ़कर ₹27,948.52 करोड़ हुआ। इससे बिजली की दरें ₹1.93 से बढ़कर ₹7.49/यूनिट तक पहुंच गईं। समिति ने बिजली मंत्रालय को निगरानी सख्त करने का सुझाव दिया।
read more at Zee Business हिंदी


