₹6 में लंच करता था, अपने सारे पैसे म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर देता था: अभिनेता जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया है कि एमबीए के बाद उनका वेतन ₹6,500 था। उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर कहा, "₹6 में लंच करता था...पैसे बचाता था और इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड्स में निवेश करता था।" उन्होंने कहा, "पैसा कमाने में कोई बुराई नहीं है...लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उस पैसे का क्या कर रहे हैं।"


