₹638 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद Hindustan Foods के शेयरों में आया 15% तक का उछाल
26 जून को एक ब्लॉक डील में एफएमसीजी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर हिंदुस्तान फूड्स के ₹638.40 करोड़ के शेयरों की खरीद-बिक्री हुई जिसके बाद कंपनी के शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान 15% तक का उछाल आया। कंपनी के तकरीबन 1.27 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री ₹502/शेयर के फ्लोर प्राइस पर हुई। वहीं, शेयरों के बायर्स-सेलर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
read more at Moneycontrol हिंदी


