सीएजी की वित्त वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सरकार ने ₹70,877 करोड़ के कार्यों का लेखा-जोखा नहीं दिया है। बिहार सरकार समय सीमा (31 मार्च, 2024) तक 49,649 बकाया उपयोगिता प्रमाण-पत्र नहीं दे पाई है। बकौल रिपोर्ट, वित्त वर्ष 2023-24 में बिहार सरकार ने कुल बजट ₹3.26 लाख करोड़ में से ₹2.60 लाख करोड़ खर्च किए।