Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹7000 करोड़ के रक्षा सौदे को कैबिनेट ने दी मंज़ूरी, स्वदेशी आर्टिलरी गन की होगी खरीद

short by सुनील गुप्ता / on Thursday, 20 March, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए ₹7,000 करोड़ के रक्षा सौदे को मंज़ूरी दी है। बकौल रिपोर्ट, सौदे में ऐडवांस्ड टॉड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) की खरीद होगी जो पहली स्वदेशी डिजाइन और विकसित की गई आर्टिलरी गन है। सौदे में 327 टोइंग ट्रक भी शामिल हैं।