₹712 करोड़ का सोलर प्रोजेक्ट मिलने के बाद उछले सीगल इंडिया के शेयर
सीगल इंडिया के शेयर खरीदने के लिए सोमवार को निवेशक टूट पड़े और इसके शेयर ने इंट्राडे में 5% की बढ़त के साथ ₹273.70 प्रति शेयर का उच्च स्तर छुआ। वहीं, शेयरों में यह तेज़ी ₹712 करोड़ के सोलर प्रोजेक्ट मिलने की खबर के चलते देखी गई है। ये प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी योजना 2.0 के तहत लगाए जाएंगे।
read more at हिन्दुस्तान


