₹815 करोड़ देकर केस का निपटारा करेगी एप्पल, हज़ारों यूज़र्स को मिल सकते हैं ₹1,700
एप्पल ने $95 मिलियन (करीब ₹815 करोड़) देकर एक सामूहिक मुकदमे का निपटारा करने पर सहमति जताई है जिसमें दावा था कि उसके वॉयस-ऐक्टिवेटेड सिरी असिस्टेंट ने प्राइवेसी का उल्लंघन किया। यूज़र्स की शिकायत थी कि अनजाने में सिरी ऐक्टिवेट होने पर एप्पल ने नियमित रूप से बातें रिकॉर्ड कीं। हज़ारों यूज़र्स को $20-20 (करीब ₹1,700) तक मिल सकते हैं।
read more at Reuters


