'AC टिकट खरीदते हो और चोरी करते हो', टॉवल चुराकर उतरे यात्री को रेलकर्मी ने सुनाई खरी-खरी
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों एक ट्रेन से टॉवल चुराते यात्री को रेलकर्मी ने पकड़ लिया जिसका वीडियो सामने आया है। तड़के 4-बजे परिवार संग उतरे यात्री को पकड़ते हुए अटेंडेंट कहता है, "₹1,000-₹1,200 का एसी टिकट कटाते हो...₹50 का टॉवल नहीं खरीद सकते...ऐसे चोरी करते हो....मेरी सैलरी से कटते हैं पैसे।" वीडियो में यात्री माफी मांगता दिखा।
read more at इंडिया टीवी


