Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'Big Muscles' के प्रोटीन पाउडर में मिला हाई लेवल शुगर, कंपनी पर लगा ₹1.1 लाख का जुर्माना

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 20 July, 2024
मुंबई के एक शख्स की शिकायत पर प्रोटीन पाउडर बनाने वाली कंपनी 'बिग मसल्स' पर उपभोक्ता फोरम ने ₹1.1 लाख का जुर्माना लगाया है। शिकायतकर्ता द्वारा खरीदे गए प्रोटीन पाउडर में लैब की जांच में हाई लेवल शुगर मिला जबकि प्रोडक्ट में 'नो ऐडेड शुगर' का दावा किया गया था। फोरम ने आरोपों को सही मानते हुए कार्रवाई की है।