BYJU’S के कर्ज़दाताओं ने समझौते के तहत आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ में मांगी 30% हिस्सेदारी: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की एडटेक कंपनी BYJU’S के वैश्विक कर्ज़दाता विवाद सुलझाने के लिए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ में करीब 30% हिस्सेदारी लेने पर बातचीत कर रहे हैं। वहीं, समझौते के तहत कर्ज़दाता संस्थापक बायजू रवींद्रन के खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई वापस ले सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे में आकाश का मूल्यांकन करीब $2 बिलियन आंका गया है।
read more at moneycontrol


