Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'IC814' पर सरकार ने नेटफ्लिक्स को दी नसीहत, कहा- धार्मिक भावनाओं का रखें ध्यान: रिपोर्ट

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 3 September, 2024
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, 'IC814: द कंधार हाईजैक' शो में आतंकियों को 'भोला' और 'शंकर' बताए जाने पर विवाद के बीच सरकार ने नेटफ्लिक्स के प्रतिनिधियों से कहा है कि उन्हें जनता की धार्मिक भावनाओं और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। आतंकियों के असली नाम शाहिद अख्तर सईद, शाकिर, सनी अहमद काज़ी, इब्राहिम अतहर और मिस्त्री ज़हूर इब्राहिम थे।
read more at Indian Express