ICICI बैंक की आरटीजीएस सर्विस 14-15 दिसंबर को कुछ देर के लिए रहेगी बंद
आईसीआईसीआई बैंक ने बताया है कि बैंक में पहले से तय रखरखाव के काम के चलते 14 दिसंबर रात 11:55 बजे से 15 दिसंबर सुबह 6:00 बजे तक बैंक की आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सर्विस प्रभावित रहेगी। बकौल बैंक, इस दौरान ग्राहक एनईएफटी, आईएमपीएस और यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल आईमोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


