'KBC' में जीते थे ₹50 लाख, अब ₹2.5 करोड़ के घोटाले के आरोप में अरेस्ट हुई महिला तहसीलदार
श्योपुर पुलिस (एमपी) ने तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है। 2021 में बड़ौदा तहसील की तत्कालीन तहसीलदार को बाढ़ राहत राशि के ₹2.5 करोड़ के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन पर फर्ज़ीवाड़ा कर अपात्रों को मुआवज़ा बांटने का आरोप लगा है। वह 'कौन बनेगा करोड़पति' में ₹50 लाख जीतने के बाद चर्चा में आई थीं।
read more at हिन्दुस्तान


