छिंदवाड़ा (एमपी) में सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन ऐंड बायोटेक्नोलॉजी के सभी छात्रों के रिज़ल्ट रोक दिए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इकोनॉमिक्स की कई आंसर शीट में ChatGPT से बना एक जैसा वाक्य- 'जवाब का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें' लिखा था। आरोप है कि छात्रों ने AI से तैयार किए गए लगभग एक जैसे जवाब लिखे थे।