Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'अगरबत्ती घुमाया व मत्था टेका', तेजस्वी यादव जहां सड़क हादसे में बचे वहां सड़क की हुई पूजा

short by अपर्णा / on Sunday, 8 June, 2025
वैशाली (बिहार) में एनएच-22 पर सड़क हादसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाल-बाल बचने के बाद आरजेडी नेता केदार यादव ने अगरबत्ती दिखाकर व माथा टेककर एनएच-22 की पूजा-अर्चना की जिसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं। केदार यादव ने कहा कि सड़क देवता ने तेजस्वी यादव को बचा लिया है इसलिए एनएच की पूजा कर खुशियां मना रहे हैं।