'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने पति-बेटे संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, शेयर कीं तस्वीरें
'अनुपमा' फेम ऐक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने महाकुंभ (प्रयागराज) में त्रिवेणी संगम में अपने पति व बेटे संग डुबकी लगाई जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रूपाली ने कैप्शन में लिखा, "अलौकिक, अविस्मरणीय, अद्भुत, सनातन, गंगा मैया, महाकुंभ।" तस्वीरों में रूपाली परिवार संग नाव की सवारी और स्नान के दौरान नदी में पूजा करती नज़र आ रही हैं।
read more at इंडिया टीवी


