'अनुपमा' में 'वनराज शाह' का रोल करने वाले अभिनेता सुधांशु पांडे ने 4 साल बाद छोड़ा शो
करीब 4 साल से धारावाहिक 'अनुपमा' में 'वनराज शाह' का रोल कर रहे अभिनेता सुधांशु पांडे ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर शो छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "अचानक लिए गए इस फैसले के लिए माफी मांगता हूं लेकिन जीवन में कभी न कभी आगे बढ़ना पड़ता है...मैं नए किरदार निभाता रहूंगा...एक ही रोल से बोर नहीं करूंगा।"
read more at Instagram


