Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'अपनी बीवी की बॉडी शेमिंग करना', बॉडी शेम कर रहे पैपराज़ी को ऐक्ट्रेस अंजलि ने दिया करारा जवाब

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 7 September, 2026
ऐक्ट्रेस अंजलि आनंद का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बॉडी शेमिंग करने पर वह पैपराज़ी को मुंहतोड़ जवाब देती दिख रही हैं। ऐक्टर शिव ठाकरे के साथ कार में बैठने के दौरान पैपराज़ी ने उन पर कमेंट किया, "मैडम, शिव को दबा मत देना।" इस पर अंजलि ने जवाब दिया, "घर जाकर अपनी बीवी की बॉडी शेमिंग करना।"