केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राज्यसभा में अपने शायराना अंदाज़ में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दीपके का ज़िक्र किया है। ऐंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, "अमेरिका से भारत आया था चुपके-चुपके...उनका नाम है अभिजीत दीपके...दीपके के साथियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद में घुसने का प्रयास किया था...इसलिए वहां जो भी हुआ...नहीं होना चाहिए था।"