'आई' के लिए 34 किलो वज़न घटाया था, डॉक्टर ने ऑर्गन फेलियर की चेतावनी दी थी: ऐक्टर विक्रम
अभिनेता चियान विक्रम ने 'पिंकविला' को बताया है कि फिल्म 'आई' के लिए उन्होंने 86 किलोग्राम से अपना वज़न घटाकर 52 किलोग्राम तक कर लिया था। उन्होंने बताया, "मैं 50 किलोग्राम तक वज़न घटाना चाहता था...मेरे डॉक्टर ने कहा था- आपके ऑर्गन फेल हो गए तो दिक्कत हो सकती है। हमें नहीं पता आपको कैसे ठीक करेंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


