'आतंकी लखवी जेल में रहते हुए बन गया बाप', ओवैसी ने अल्जीरिया में खोली पाकिस्तान की पोल
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अल्जीरिया में आतंकी जकीउर रहमान लखवी का उदाहरण देकर पाकिस्तान की पोल खोली। उन्होंने कहा, "दुनिया का कोई देश टेरर चार्ज का सामना कर रहे आतंकवादी को जेल से बाहर जाने की अनुमति नहीं देगा लेकिन वह जेल में बैठे-बैठे पिता बन गया।" गौरतलब है, लखवी मुंबई के 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है।
read more at ABP न्यूज़


