'आप' के 15 उम्मीदवारों ने मांगा था पार्टी का चुनाव चिह्न, मैंने नहीं दिया: एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 'आप' के 15 उम्मीदवारों ने उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न मांगा था लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "'आप' के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दे देता तो वोट बीजेपी-शिवसेना के बीच बंट जाता और अन्य दलों को फायदा होता।"
read more at इंडिया टीवी हिंदी


