'आप' ने की पुष्टि, आतिशी शनिवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगी शपथ
'आप' ने बताया है कि आतिशी आगामी शनिवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी व उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। इसके साथ ही आतिशी, दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली तीसरी महिला बन जाएंगी। गौरतलब है, 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


