Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली के कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 11 March 2025
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को पुलिस को 'आप' संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य के खिलाफ कथित तौर पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 18 मार्च को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह मामला वर्ष 2019 का है।