'उसकी कामयाबी में मेरा कोई योगदान नहीं', पंकज कपूर ने बेटे शाहिद को बताया सेल्फ मेड
ऐक्टर पंकज कपूर ने अपने बेटे और ऐक्टर शाहिद कपूर को सेल्फ मेड बताया है। उन्होंने कहा कि जीन्स (खून/वंशाणु) के अलावा शाहिद की सफलता में उनका कोई योगदान नहीं है। पंकज ने कहा, "मेरे बच्चे मेरे साथ अपने निर्णयों पर चर्चा कर सकते हैं लेकिन फैसला हमेशा उनका ही होगा...ताकि वे अपनी असफलताओं के लिए मुझे दोष न दें।"


