‘ऊ अंतावा’ गाने को तुर्कीए में किया गया कॉपी, केस कर सकते हैं कंपोज़र देवी श्री प्रसाद
संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने दावा किया है कि फिल्म 'पुष्पा' के उनके गाने 'ऊ अंतावा' को तुर्कीए की गायिका अतीये ने कॉपी किया है। उन्होंने कहा, "मैं उनके खिलाफ केस करने के बारे में सोच रहा हूं। मुझे इस बात की खुशी भी है कि एक तेलुगु गाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे कॉपी किया गया।”
read more at PINKVILLA


