Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'एक परिवार, एक नौकरी' योजना का सरकार ने किया खंडन, कहा- सरकार नहीं चला रही ऐसी कोई योजना

short by ऋषि राज / on Saturday, 1 February 2025
केंद्र सरकार की फैक्ट चेक यूनिट प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने 'एक परिवार, एक नौकरी' योजना के तहत हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के ऑनलाइन वायरल दावे को फर्ज़ी करार दिया है। पीआईबी ने कहा, "ऐसी किसी भी सरकारी योजना का कोई अस्तित्व नहीं है। केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।"