एमपी में वॉटरफॉल के पास फोटो खिंचवा रही नवविवाहिता 300 फीट गहरी खाई में गिरी, हुई मौत
रीवा (मध्य प्रदेश) में क्योटी वॉटरफॉल के पास शुक्रवार शाम को फोटो खिंचवा रही एक युवती पैर फिसलने से करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी 3 महीने पहले ही शादी हुई थी और वह प्रयागराज (यूपी) से पति के साथ घूमने आई थी। पुलिस ने शनिवार को खाई से शव बरामद किया।
read more at इंडिया टीवी


