'ऑपरेशन नादेर' के तहत जम्मू-कश्मीर में 3 हार्डकोर आतंकियों को किया गया ढेर
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने गुरुवार को बताया कि सैन्य बलों ने 'ऑपरेशन नादेर' के तहत 3 हार्डकोर आतंकवादियों को मार गिराया है। बकौल चिनार कॉर्प्स, खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है। इससे पहले 'ऑपरेशन केलर' के तहत 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।
read more at X


