'ऑपरेशन सिंदूर' पर बयानबाज़ी करने से बचें: एनडीए नेताओं से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में एनडीए नेताओं के साथ बैठक में उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बयानबाज़ी न करने की सलाह दी है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे बयान पार्टी-गठबंधन के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं। गौरतलब है, एमपी के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
read more at Times Now


