'कांटा लगा' फेम ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन
'कांटा लगा' म्यूज़िक वीडियो से मशहूर हुईं ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (42) का मुंबई में निधन हो गया है। शेफाली के पति व ऐक्टर पराग त्यागी तीन अन्य लोगों के साथ उन्हें लेकर बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स में रिसेप्शनिस्ट के हवाले से कहा गया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
read more at News18 हिंदी


