'कुंडली भाग्य' फेम सना सैय्यद ने बेटी को दिया जन्म
'कुंडली भाग्य' फेम ऐक्ट्रेस सना सैय्यद ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया। सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "वेलकम बेबी गर्ल।" गौरतलब है कि सना ने सितंबर माह में अपने गर्भवती होने की घोषणा करते हुए बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था, "हमारा नन्हा सा चमत्कार आने वाला है।"
read more at PINKVILLA


